“मैं जिन्दा हूँ तभी कहता हूँ”!!

 

  

 मुर्दों में नहीं रहता हूँ,

           भावनाओं में नहीं बहता हूँ।

   बस परम्पराओं को सहता हूँ।।

        मैं जिन्दा हूँ तभी कहता हूँ……….


भाषाओँ ने हमें रोका,

      मजहबों ने हमें टोका,

अब तो बैठकर चौखट पर घर की,

        सिसकियाँ लेता हूँ।

कोई रोता है तो रोता हूँ,

      कोई हँसता है तो हँसता हूँ।

मैं जिन्दा हूँ तभी कहता हूँ……..


घमंड नहीं रखता हूँ,

       प्रेम को ही पालता हूँ।

इच्छाएं बड़ी हैं,

      विडम्बनाओं से ही हारता हूँ।

 मैं ही ये सोचता हूँ?

        मैं ही ये देखता हूँ???????


       क्यों????…आखिर क्यों?????

क्योंकि मैं ही जिन्दा हूँ….!!!!!

    मैं ही जिन्दा हूँ तभी तो कहता हूँ….!!!

      

              

            ~~”कुमार रंजीत”~~!!®!!…

13 Comments Add yours

  1. आपकी कविता काविले तारीफ है। बहुत खूब।

    Liked by 2 people

    1. बहुत बहुत धन्यवाद

      Like

  2. devika parekh says:

    Waah!!

    Liked by 2 people

  3. Shayra says:

    Bahut khoob👌

    Liked by 2 people

      1. Shayra says:

        Welcome😊

        Liked by 1 person

  4. betweenthelines2017blog says:

    Thank you so much for following my blog, it means a lot to me! Now I wish I could write and read this beautiful language of yours… 🙂
    Blessings,
    Claudia

    Liked by 1 person

Leave a comment